सर्वाइकल कैंसर, जिसे हिंदी में ग्रीवा कैंसर भी कहा जाता है, महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (ग्रीवा) में होता है, जो योनि से जुड़ा होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह दुनिया की महिलाओं को प्रभावित करने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है। लेकिन अच्छी बात यह है कि समय रहते जांच और वैक्सीन के ज़रिए इसे रोका जा सकता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण, स्टेज और बचाव के आसान उपाय ताकि महिलाएं जागरूक रहें और समय रहते उचित कदम उठा सकें।
सर्वाइकल कैंसर क्या है?
जब गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर उन्हें कंट्रोल नहीं कर पाता तो यही स्थिति सर्वाइकल कैंसर बन जाती है। ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण इसका मुख्य कारण होता है। यह एक आम यौन संक्रमण है जो ज्यादातर मामलों में खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है, लेकिन कभी-कभी यह कैंसर में बदल सकता है। आम बोलचाल की भाषा में इस कैंसर को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है। पूर्व में किये गए कई शोध में ये पाया गया है यह कैंसर 35-55 वर्ष की महिलाओं में अधिक होता है। लगभग आधी महिलाएं जिनमें सर्वाइकल कैंसर का निदान किया गया है वे इसी आयु श्रेणी में आती है।
सर्वाइकल कैंसर के मुख्य चरण
- स्टेज 0 – सिर्फ असामान्य कोशिकाएं होती हैं कैंसर पूरी तरह शुरू नहीं हुआ।
- स्टेज 1 – कैंसर सिर्फ गर्भाशय ग्रीवा तक सीमित रहता है।
- स्टेज 2 – कैंसर आसपास के ऊतकों तक फैलने लगता है।
- स्टेज 3 – कैंसर यूट्रस के सबसे निचले हिस्से या उसकी की दीवार तक पहुंच जाता है।
- स्टेज 4 – यह अंतिम और सबसे गंभीर स्टेज है, जिसमें कैंसर फेफड़े, लिवर आदि तक फैल जाता है।
शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण पहले स्पष्ट नहीं होते, लेकिन धीरे-धीरे ये संकेत दिख सकते हैं:
- अनियमित पीरियड्स आना
- बेवजह थकान लगना
- यूरीन पास करने में परेशानी होना
- पेल्विक एरिया में दर्द या असहजता
- भूख में कमी
बढ़ी हुई स्थिति में लक्षण:
- वजन कम होना, थकावट
- पेशाब में खून या दर्द
- पैरों में सूजन
- पीठ या कमर में लगातार दर्द
अगर आपको ये लक्षण दिखें, तो तुरंत किसी अनुभवी गाइनकोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
चिरायु हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इस तरह की स्थितियों का समय पर इलाज करने में पूरी तरह सक्षम है। यही कारण है कि यह best gynecology hospital in Jaipur के रूप में जाना जाता है।
सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण
- HPV संक्रमण – खासकर HPV-16 और HPV-18 टाइप सर्वाइकल कैंसर के फैलने की लिए ज़िम्मेदार माने जाते है
- कम उम्र में शारीरिक सम्बन्ध – कई महिलाओं द्वारा छोटी उम्र में शारीरिक सम्बन्ध बनाना और वो भी एक से अधिक पार्टनर्स के साथ HPV इन्फेक्शन को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही इससे एड्स जैसी बीमारियां फैलने का भी डर रहता है।
- धूम्रपान – धूम्रपान करने से गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में कैंसरकारी बदलाव होने की संभावना बढ़ जाती है। तंबाकू में मौजूद विषैले तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते हैं।
- कमजोर इम्यून सिस्टम – HIV/AIDS या किसी गंभीर बीमारी के कारण यदि शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली कमजोर हो जाए, तो HPV संक्रमण से लड़ने की क्षमता घट जाती है। इससे कैंसर विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
- लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग – लगातार 5 साल या उससे अधिक समय तक गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से सर्वाइकल कैंसर के खतरे में वृद्धि देखी गई है। हार्मोनल बदलाव ग्रीवा की कोशिकाओं पर असर डाल सकते हैं।
- स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन न करवाना – नियमित पैप स्मीयर टेस्ट और HPV वैक्सीन न लेने से समय रहते कैंसर का पता नहीं चल पाता। इससे बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और गंभीर स्थिति में पहुंच सकती है।
कैसे बचा जा सकता है सर्वाइकल कैंसर से?
अच्छी बात यह है कि कुछ आसान सावधानियों से इस बीमारी से बचा जा सकता है:
- HPV वैक्सीन लगवाएं – 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए जरूरी, 26 साल तक की महिलाएं इसे जरूर लें। कुछ मामलों में 45 साल तक भी वैक्सीन दी जा सकती है।
- पैप स्मीयर और HPV टेस्ट – 21 साल से शुरू करके हर 3 साल में टेस्ट करवाएं।
- धूम्रपान छोड़ें – यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा।
- स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं – फल, सब्ज़ियां, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें।
- नियमित डॉक्टर से जांच कराएं, खासकर अगर कोई लक्षण दिखे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
- क्या हर HPV संक्रमण से सर्वाइकल कैंसर होता है?
नहीं, हर HPV संक्रमण से सर्वाइकल कैंसर नहीं होता। अधिकांश संक्रमण अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक बना रहने वाला संक्रमण कैंसर का कारण बन सकता है, खासकर HPV-16 और HPV-18 प्रकार।
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कौन-से टीके उपलब्ध हैं?
HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रभावी हैं। यह वैक्सीन किशोरियों और युवा महिलाओं को समय पर दी जाए तो संक्रमण से सुरक्षा मिल सकती है।
- क्या सर्वाइकल कैंसर का इलाज संभव है?
हाँ, अगर इसे शुरुआती अवस्था में पहचान लिया जाए तो सर्जरी, कीमोथेरेपी, या रेडिएशन थेरेपी से इसका इलाज संभव है। इसलिए समय पर स्क्रीनिंग और लक्षणों को नजरअंदाज न करना बहुत जरूरी है।
निष्कर्ष
सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य बीमारी है। समय रहते जांच, टीकाकरण और सावधानियों से इसे टाला जा सकता है। चिरायु हॉस्पिटल इस लड़ाई में आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। यदि आप या आपकी जान-पहचान में कोई महिला जोखिम में है, तो तुरंत जांच करवाएं क्यूंकि समय रहते पहचान और सही इलाज से मरीज़ की जान बचाई जा सकती है।
चिरायु हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, वैक्सीनेशन और इलाज की सभी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हैं। यहां अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ, आधुनिक तकनीक और समर्पित देखभाल के जरिए महिलाओं को संपूर्ण सुरक्षा दी जाती है। यही कारण है कि इसे best gynecology hospital in Jaipur माना जाता है।